चीन में पूर्व नौसेना प्रमुख डोंग चुन को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया

चीन में पूर्व नौसेना प्रमुख डोंग चुन को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया

चीन में पूर्व नौसेना प्रमुख डोंग चुन को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें चार महीने पहले लापता हुए रक्षामंत्री ली शांगफू की जगह नियुक्त किया गया है।

डोंग चुन की नियुक्ति की घोषणा राजधानी पेइचिंग में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति की बैठक में की गई।

यह कदम इस साल के शुरू में, चीन में कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों की बर्खास्तगी के बाद उठाया गया है। इस सप्ताह भी चीन में नौ वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को स्थायी समिति से हटा दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment