अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली ने ब्रिक्स में न शामिल होने का निर्णय लिया

अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली ने ब्रिक्स में शामिल होने की अपने देश की योजना वापस लेने का निर्णय लिया है। अर्जेंटीना की पिछली सरकार ने ब्रिक्स में शामिल होने का निर्णय लिया था। ब्रिक्स उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले पांच देशों का संगठन है।

अर्जेंटीना की मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति माइली ने ब्रिक्स के सदस्य देशों- चीन, रूस, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका को पत्र लिखकर अपने निर्णय की जानकारी दे दी है।

अगस्त में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में, सदस्य देशों ने अर्जेंटीना और पांच अन्य देशों को एक जनवरी से ब्रिक्स में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

Related posts

Leave a Comment