संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से बड़े हमले के लिए रूस की आलोचना की है। इन हमलों के बाद यूक्रेन और उसके मित्र देशों ने 15 सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।
अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन सहित सुरक्षा परिषद के अधिकतर सदस्य देशों ने रूस के हमले की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र सहायक महासचिव खालिद खियारी ने वर्षांत विध्वंसकारी हिंसा को दुखद बताया है।
रूस के अब तक के इस सबसे बड़े हमले में यूक्रेन में 31 नागरिकों की मौत हुई है और 160 से अधिक लोग घायल हैं।
इस बीच, पोलैंड ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन को लक्षित एक रूसी मिसाइल ने पोलैंड की हवाई सीमा का अतिक्रमण किया है।