अफगानिस्‍तान में विस्‍थापितों के लिए एक सप्‍ताह की पर्याप्‍त चिकित्‍सा सामग्री उपलब्‍ध: WHO

अफगानिस्‍तान में विस्‍थापितों के लिए एक सप्‍ताह की पर्याप्‍त चिकित्‍सा सामग्री उपलब्‍ध: WHO

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कहा है कि अफगानिस्‍तान में विस्‍थापितों की सहायता के लिए उसके पास एक सप्‍ताह के लिए पर्याप्‍त चिकित्‍सा सामग्री उपलब्‍ध है। संगठन के, मोरक्‍को से अफगानिस्‍तान तक के, पूर्वी भूमध्‍यसागर क्षेत्र के प्रमुख अहमद अल मंधारी ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि दुबई में भंडार की गई पांच सौ मीट्रिक टन चिकित्‍सा सामग्री अफगानिस्‍तान नहीं पहुंचाई जा सकी क्‍योंकि काबुल हवाई अड्डे पर विणिज्यिक विमान नहीं उतर सकते। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन और यूनिसेफ ने रविवार को संयुक्‍त रूप से सामग्री की आपूर्ति के लिए तुरंत व्‍यवस्‍था किए जाने का अह्वान किया था।

Related posts

Leave a Comment