विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अफगानिस्तान में विस्थापितों की सहायता के लिए उसके पास एक सप्ताह के लिए पर्याप्त चिकित्सा सामग्री उपलब्ध है। संगठन के, मोरक्को से अफगानिस्तान तक के, पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र के प्रमुख अहमद अल मंधारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुबई में भंडार की गई पांच सौ मीट्रिक टन चिकित्सा सामग्री अफगानिस्तान नहीं पहुंचाई जा सकी क्योंकि काबुल हवाई अड्डे पर विणिज्यिक विमान नहीं उतर सकते। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ ने रविवार को संयुक्त रूप से सामग्री की आपूर्ति के लिए तुरंत व्यवस्था किए जाने का अह्वान किया था।
Related posts
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी किए...
अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता का...
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट...