ऑस्‍ट्रेलियाई राज्‍य विक्‍टोरिया अनुमान से अधिक व्‍यय के कारण राष्‍ट्रमण्‍डल खेल 2026 की मेजबानी नहीं करेगा

ऑस्‍ट्रेलियाई राज्‍य विक्‍टोरिया अनुमान से अधिक व्‍यय के कारण राष्‍ट्रमण्‍डल खेल 2026 की मेजबानी नहीं करेगा

ऑस्‍ट्रेलियाई राज्‍य विक्‍टोरिया अनुमान से अधिक व्‍यय के कारण राष्‍ट्रमण्‍डल खेल 2026 की मेजबानी नहीं करेगा। चार वर्षों के अंतराल पर इस बहु-खेल स्‍पर्धा के आयोजन पर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं। विक्‍टोरिया राज्‍य के प्रधानमंत्री डैन एन्‍ड्रयूज ने कहा है कि चार क्षेत्रीय केन्‍द्रों में आयोजित होने वाले इन खेलों की लागत राज्‍य की दोगुनी अनुमानित आर्थिक लाभ से अधिक होगी। उन्‍होंने कहा कि 12 दिनों के खेल स्‍पर्धा के लिए छह बिलियन डॉलर से अधिक का खर्च बहुत अधिक है।

विक्‍टोरिया राज्‍य के प्रधानमंत्री ने कहा कि इन खेलों की मेजबानी करने के लिए सहमत होने की मुख्‍य वजह यहां के क्षेत्रों के लिए अधिक लाभ अर्जित करना था। जिनसे आवासीय सुविधाओं, पर्यटन और खेल बुनियादी ढांचों के विकास को बढावा मिल सके। उन्‍होंने कहा कि खेलों की मेजबानी पर खर्च करने के बजाय तेरह सौ नये सामाजिक और सस्‍ते आवास के निर्माण जैसी अन्‍य परियोजनाओं का विकास विक्‍टोरिया राज्‍य में किया जाएगा। सरकार वर्ष 2026 तक स्‍थायी खेल सुविधाओं का निर्माण भी करेगी। उन्‍होंने कहा कि ये परियोजनाएं समूचे राज्‍य में लगभग तीन हजार रोजगार के अवसर सृजित करेंगी।

Related posts

Leave a Comment