वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज जापान के ओसाका में जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। सत्र के दौरान, उन्होंने सार्वजनिक-निजी भागीदारी, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में निवेश और नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया। पीयूष गोयल ने आपूर्ति श्रृंखलाओं के डिजिटलीकरण पर भी जोर देने की बात कही। उन्होंने भाग लेने वाली सरकारों से सीमा पार व्यापार और आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए नियामक ढांचे पर सहयोग करने का आग्रह किया।
जी7 एक अंतरसरकारी राजनीतिक मंच है जिसमें अमरीका, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, जापान, कनाडा और जर्मनी सहित सात देश शामिल हैं। भारत इस बैठक में आमंत्रित देश के तौर पर हिस्सा ले रहा है।