विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेसस ने गजा में तत्काल संघर्ष विराम, स्वास्थ्य सुविधाओं, कार्यकर्ताओ और रोगियों के बचाव तथा जीवन रक्षक सामग्री तक पहुंच का आह्वान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का गजा में अपने कर्मचारियों से संपर्क खत्म हो गया है। उन्होंने कहा की गजा में तेज बमबारी की खबरें डराने वाली हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा स्थिति चिंताजनक है। टेड्रोस घेब्रेसस ने कहा कि बमबारी के कारण रोगियों की निकासी संभव नहीं है और सुरक्षित आश्रय भी नही मिल पा रहा है। एंबुलेंस भी घायलो तक नही पहुच पा रही है। संयुक्त राष्ट्र से जुडी कई संस्थाओं ने भी गजा में अपने कर्मचारियों से संपर्क नही होने की बात कही है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...