Lunar Eclipse 2023: आज रात इस समय शुरू होगा चंद्र ग्रहण, पूरे भारत में दिखेगा

Lunar Eclipse 2023: आज रात इस समय शुरू होगा चंद्र ग्रहण, पूरे भारत में दिखेगा

28-29 अक्टूबर, 2023 (6-7 कार्तिक, शक संवत 1945) को आंशिक चंद्र ग्रहण घटित होगा। हालांकि चंद्रमा 28 अक्टूबर की आधी रात को उपछाया में प्रवेश करेगा, ग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था 29 अक्टूबर के शुरुआती घंटे में शुरू होगी। ग्रहण मध्यरात्रि के आसपास भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा।

ग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमरीका, उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमरीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर तथा दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों से दिखाई देगा।

इस ग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था 29 अक्टूबर को भा. मा. स. के अनुसार 01 बजकर 05 मिनट पर प्रारम्भ होकर भा. मा. स. 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी।

ग्रहण की अवधि 1 घंटा 19 मिनट बहुत कम परिमाण 0.126 के साथ होगी।

भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण 07 सितंबर 2025 को होगा और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

भारत में दिखाई देने वाला आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर, 2022 को था और यह पूर्ण ग्रहण था।

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है जब पृथ्वी, सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं । पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।

Related posts

Leave a Comment