राष्ट्रीय महिला आयोग ने मणिपुर घटना की निंदा की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मणिपुर घटना की निंदा की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मणिपुर घटना की निंदा की है। आयोग ने एक ट्वीट में कहा कि उसने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर के पुलिस महानिदेशक से तुरंत उचित कार्रवाई करने को कहा है।

NCW has formally directed the Head, Public Policy at @TwitterIndia to remove the video showing the disgraceful act of two women being paraded naked. This video compromises the victims’ identities and is a punishable offense.@sharmarekha @MinistryWCD @TwitterSupport @Twitter

— NCW (@NCWIndia) July 20, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटना पर दुख और आक्रोश व्यक्त किया, दोषियों को कड़ी सजा देने का भरोसा दिलाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कानून पूर्ण रूप से अपना कार्य करेगा और मणिपुर महिला क्रूरता घटना में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका हृदय पीड़ा और गुस्से से भर गया है, यह घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए निन्‍दनीय है। प्रधानमंत्री मोदी आज संसद के मानसून सत्र से पहले संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा, मणिपुर की घटना ने 140 करोड़ भारतीयों को अपमानित कर दिया है। उन्‍होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों से अनुरोध किया कि वे महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए अपने राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ बनाये।

प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद आई, जिसमें मणिपुर में पुरुषों के एक समूह द्वारा दो महिलाओं को निवस्‍त्र घुमाया जा रहा है। संसद सत्र के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने विश्‍वास दिलाया कि सांसद इस सत्र का पूरा उपयोग जनता के हित में करेंगे। उन्होंने विधेयकों पर सार्थक चर्चा का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस सत्र में प्रस्‍तुत किये जाने वाले विधेयक सीधे तौर पर जनहित से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डेटा संरक्षण विधेयक ऐसे समय में पेश किया जा रहा है जब भारत के युवा, डिजिटल दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। जिससे लोगों में विश्वास की एक नई भावना का संचार और वैश्विक स्‍तर पर भारत की साख बढ़ती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चर्चा जितनी तीखी होती है, उतने ही बेहतर निर्णय लिए जाते हैं जो जनहित में दूरगामी परिणाम देते हैं।

Related posts

Leave a Comment