मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी

मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी

मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती भी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में रामपुर और खतौली, ओडिसा में पदमपुर, राजस्थावन में सरदारशहर, बिहार में कुढनी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रताप विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराया गया था।

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में रूझानों के अनुसार समाजवादी पार्टी आगे है।

उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनाव में रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी आगे है। ओडिसा में पदमपुर सीट से बीजू जनता दल, राजस्थान में सरदारशहर से कांग्रेस, छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर में कांग्रेस और बिहार में कुढनी सीट से भारतीय जनता पार्टी आगे है।

Related posts

Leave a Comment