गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के रूझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है जबकि हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच लगभग कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 144 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 20 सीटों, आम आदमी पार्टी 6 सीटों, निर्दलीय 3 सीटों पर, सपा 1 सीट पर और AIMIM 1 सीट पर आगे चल रही है।

हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा है। जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 31 सीटों पर, कांग्रेस 31 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

Related posts

Leave a Comment