भारतीय नौसेना ने नौसेना टुकड़ी मिनिकॉय को INS जटायु के रूप में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने नौसेना टुकड़ी मिनिकॉय को INS जटायु के रूप में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मिनिकॉय में आयोजित एक समारोह में नौसेना टुकड़ी मिनिकॉय को आईएनएस जटायु के रूप में शामिल किया। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लक्षद्वीप के द्वीपों पर सुरक्षा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में यह एक मील का पत्थर है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार इस अवसर पर उपस्थित थे। कवारत्ती में आईएनएस द्वीपरक्षक के बाद यह लक्षद्वीप में दूसरा नौसैनिक अड्डा है। मिनिकॉय लक्षद्वीप का सबसे अंतिम दक्षिणी द्वीप है और नौसैनिक संचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

इस नौसैनिक अड्डे के परिचालन से अरब सागर में समुद्री डकैती और मादक द्रव्य रोधी अभियान चलाने में सुविधा होगी। आईएनएस जटायु से लक्षद्वीप द्वीप समूह में नौसेना की पकड़ मजबूत होगी और क्षमता निर्माण तथा द्वीप क्षेत्रों के व्यापक विकास के नए युग की शुरुआत होगी।

Related posts

Leave a Comment