भारत ने अफगानिस्‍तान को आज अगली किस्‍त के रूप में को-वैक्‍सीन की पांच लाख खुराक की आपूर्ति की

भारत ने अफगानिस्‍तान को आज अगली किस्‍त के रूप में को-वैक्‍सीन की पांच लाख खुराक की आपूर्ति की

भारत ने अफगानिस्‍तान को आज अगली किस्‍त के रूप में कोविड-19 की को-वैक्‍सीन की पांच लाख खुराक की मानवीय सहायता की आपूर्ति पहुंचाई। इसे काबुल के इंदिरा गांधी अस्‍पताल को सौंपा गया। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पांच लाख खुराक की अगली किस्‍त की आने वाले सप्‍ताह में आपूर्ति की जाएगी। भारत, अफगानिस्‍तान के लोगों को अनाज, दस लाख वैक्‍सीन की खुराक और अन्‍य आवश्‍यक जीवन रक्षक दवाओं की मानवीय सहायता प्रदान करने को प्रतिबद्ध है।

इससे पहले, पिछले महीने भारत ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के माध्‍यम से अफगानिस्‍तान को एक दशमलव छह टन चिकित्‍सा सहायता दी थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आने वाले सप्‍ताहों में भारत गेहूं और शेष चिकित्‍सा सहायता की आपूर्ति करेगा। भारत सहायता को ले जाने के लिए परिवहन के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के वास्‍ते संयुक्‍त राष्‍ट्र की ऐजेंसिंयों और अन्‍य के साथ सम्‍पर्क में है।

Related posts

Leave a Comment