दिल्ली में पिछले चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना संक्रमण के दो हजार 716 नए मरीजों का पता चला है, इन्हें मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14 लाख 50 हज़ार 927 हो गई है। दिल्ली सरकार के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक 14 लाख 19 हज़ार चार सौ 59 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में सात सौ 65 रोगी स्वस्थ हुए हैं, जबकि कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। फिलहाल राजधानी में छह हजार तीन सौ साठ व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हैं।
वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में एक लाख 24 हजार 148 पात्र लोगों को कोविड-रोधी टीका लगाया गया। दिल्ली में अब तक दो करोड़ 63 लाख 64 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाये जा चुके हैं।
राजधानी में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर बढकर तीन दशमलव छह चार प्रतिशत हो गई है और शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या एक हजार 243 है।