रूस और वैगनर ग्रुप के बीच समझौता कराने वाले बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन के बेलारूस पहुंच जाने की पुष्टि की है। रूसी राष्ट्रपति के लम्बे समय के सहयोगी अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने बताया कि उन्होंने प्रिगोज़िन को चेतावनी दी थी कि अगर वैगनर मॉस्को तक अपना मार्च जारी रखता है, तो उसके सैनिकों को तबाह कर दिया जाएगा। इस घटनाक्रम में अपनी भूमिका की चर्चा करते हुए बेलारूस के राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को वैगनर ग्रुप को नष्ट करने से रोका। राष्ट्रपति पुतिन ने गृह युद्ध रोकने के लिए अपनी सेना की सराहना की है। वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को माफ कर दिया गया है, लेकिन ग्रुप से अपने भारी हथियार सौंप देने को कहा गया है। इस बीच, रूस ने इस बात का खण्डन किया है कि राष्ट्रपति पुतिन अपने दो दशक से भी अधिक के शासन में उपस्थित इस सबसे बड़े संकट से कमजोर पड़े हैं।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...