बेलारूस के राष्‍ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के बेलारूस पहुंच जाने की पुष्टि की

रूस और वैगनर ग्रुप के बीच समझौता कराने वाले बेलारूस के राष्‍ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़ि‍न के बेलारूस पहुंच जाने की पुष्टि की है। रूसी राष्‍ट्रपति के लम्‍बे समय के सहयोगी अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने बताया कि उन्‍होंने प्रिगोज़ि‍न को चेतावनी दी थी कि अगर वैगनर मॉस्को तक अपना मार्च जारी रखता है, तो उसके सैनिकों को तबाह कर दिया जाएगा। इस घटनाक्रम में अपनी भूमिका की चर्चा करते हुए बेलारूस के राष्‍ट्रपति ने दावा किया कि उन्‍होंने राष्‍ट्रपति पुतिन को वैगनर ग्रुप को नष्‍ट करने से रोका। राष्‍ट्रपति पुतिन ने गृह युद्ध रोकने के लिए अपनी सेना की सराहना की है। वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को माफ कर दिया गया है, लेकिन ग्रुप से अपने भारी हथियार सौंप देने को कहा गया है। इस बीच, रूस ने इस बात का खण्‍डन किया है कि राष्‍ट्रपति पुतिन अपने दो दशक से भी अधिक के शासन में उपस्थित इस सबसे बड़े संकट से कमजोर पड़े हैं।

Related posts

Leave a Comment