प्रवर्तन निदेशालय ने रियल इस्टेट डेवलपर सुपरटेक के प्रमुख आर.के. अरोड़ा को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उनके दिल्ली कार्यालय से हुई। अरोड़ा राष्ट्रीय रियल इस्टेट विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने सुपरटेक ग्रुप और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में दर्ज एफ.आई.आर. के आधार पर जांच शुरू की थी। प्राथमिकी में कंपनी और इसके निदेशकों पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। सुपरटेक पर खरीदारों को समय पर फ्लैट नहीं देने का भी आरोप है। जांच में पाया गया कि सुपरटेक ग्रुप ने फ्लैट बनाने के लिए खरीदारों के अलावा बैंकों से भी ऋण लिया, लेकिन इसका इस्तेमाल दूसरी जगह जमीन खरीदने में किया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...