प्रर्वतन निदेशालय ने महाराष्ट्र के दो सहकारी बैंकों को नोटिस जारी किया है। इन बैंकों ने सतारा की जरन्डेश्वर चीनी मिल को खरीदने के लिए ऋण दिया था। यह मिल पहली जुलाई को जब्त कर ली गई थी। निदेशालय ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाला मामले में यह करवाई की है। यह मिल राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निकट संबंधी की है। पुणे जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड और सतारा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने नोटिस मिलने की पुष्टि की है। बैंकों से ऋण के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा गया है। प्रर्वतन निदेशालय चीनी मिलों को ऋण के लेन-देन में इन बैंकों की अनियमितता पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। इन बैंकों के अध्यक्षों ने किसी भी तरह की अनियमितता के आरोप खारिज कर दिए हैं।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...