प्रवर्तन निदेशालय महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग के मामले में मुंबई पुलिस के निलम्बित अधिकारी सचिन वाजे का बयान दर्ज किया है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए की विशेष अदालत ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय को वाज़े का बयान दर्ज करने की अनुमति दी थी। पूछताछ दो दिन और जारी रहेगी। वाजे फिलहाल नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है। एनआईए ने वाजे को दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास पाए गए विस्फोटकों से लदी एसयूवी के मामले और बाद में व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में मार्च को गिरफ्तार किया था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...