तमिलनाडु सरकार ने राज्‍य में कोरोना लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ाया

तमिलनाडु सरकार ने राज्‍य में कोरोना लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ाया

तमिलनाडु सरकार ने राज्‍य में कोरोना लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। पुद्दुचेरी के लिए सार्वजनिक परिवहन जारी रहेगा। दुकानों को एसी सुविधा के बिना रात नौ बजे तक खोलने की अनु‍मति होगी।

तमिलनाडु में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा घोषित लिखित परीक्षाएं आयोजित करने की स्वीकृति दे दी गई है। कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंधों का पालन करना होगा। इन क्षेत्रों में सूक्ष्म स्तर पर परिस्थितियों को संभालने का निर्देश भी दिया गया है। जिला प्रशासन को स्थिति पर निगरानी रखने को कहा गया है। वहीं सभी घरों में कोविड नियमों का हर स्तर पर पालन करना सुनिश्चित होगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। लोगों से कोविड संक्रमण के लक्षण मिलने पर जांच कराने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कल संक्रमण की संख्या कम होकर 2913 हो गई है। कल 49 लोगों की मृत्यु हुई। इस समय 32 हजार सात सौ 67 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Related posts

Leave a Comment