प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चंडीगढ में तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चंडीगढ में तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चंडीगढ़ में नए अपराध कानूनों को राष्‍ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने भारतीय न्‍याय संहिता लागू किए जाने पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने कहा कि यह सच्‍चा सामाजिक न्‍याय है।

एक ऐसे समय में जब देश विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है, जब संविधान के 75 वर्ष हुए हैं, तब संविधान की भावना से प्रेरित भारतीय न्याय संहिता का प्रभाव में आना एक बहुत बड़ी शुरुआत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि नए अपराध कानूनों का लागू होना उन आदर्शों को पूरा करने की दिशा में एक ठोस कदम है, जिनकी परिकल्‍पना हमारे संविधान में की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वकीलों और चंडीगढ़ बार काउंसिल के सदस्यों को भी धन्यवाद और बधाई दी।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन नए आपराध कानून तीन साल के अन्‍दर पूरे देश में लागू हो जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment