केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगभग तीन गुना वृद्धि की

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगभग तीन गुना वृद्धि की

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगभग तीन गुना वृद्धि की है। आज लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीए सरकार ने लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान चावल का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य एक हजार 310 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे बढ़ाकर 2300 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

उन्‍होंने कहा कि ज्वार का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य डेढ़ हजार रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे बढ़ाकर 3,371 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है बाजरे की कीमत 1150 रुपये से बढ़ाकर 2625 रुपये प्रति क्विंटल और रागी की कीमत डेढ़ हजार रुपये से बढ़ाकर 4, 269 रुपये प्रति क्विंटल की गई है।

Related posts

Leave a Comment