दिल्ली पुलिस ने न्यूयॉर्क- दिल्ली उड़ान के दौरान पिछले वर्ष नवम्बर में खुले में पेशाब करने की घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने कहा कि इस व्यक्ति को कल बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया और उसे दिल्ली लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि उड़ान के दौरान सह-यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को जानकारी देने के लिए बुलाया गया है।
न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के दौरान पिछले वर्ष नवम्बर में खुले में पेशाब करने की घटना में आरोपी गिरफ्तार