देश का पहला कोयला गैसीकरण आ‍धारित तलचर उर्वरक संयंत्र अगले वर्ष अक्‍टूबर में शूरू हो जाएगा

देश का पहला कोयला गैसीकरण आ‍धारित तलचर उर्वरक संयंत्र अगले वर्ष अक्‍टूबर में शूरू हो जाएगा

केन्‍द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने कहा है कि ओडिशा में देश का पहला कोयला गैसीकरण आ‍धारित तलचर उर्वरक संयंत्र अगले वर्ष अक्‍टूबर में तैयार हो जायेगा।

केन्‍द्रीय मंत्री ने अपनी ओडिशा यात्रा के दूसरे दिन आज तलचर में संयंत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के बाद यह जानकारी दी। इस अवसर पर केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान भी उपस्थित थे। मनसुख मांडविया ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत पांच में से चार यूरिया संयंत्र शुरू हो गये हैं।

उन्‍होंने कहा कि तलचर संयंत्र में यूरिया उत्‍पादन के लिए कोयला गैसीकरण तकनीक का प्रयोग होगा। यह अगले वर्ष के अंत तक तैयार हो जायेगा। उन्‍होंने कहा कि जब यह संयंत्र शुरू हो जायेगा तो इससे यूरिया आयात की निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment