निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग की टीम राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के आकलन के लिए राज्य के तीन दिन के दौरे पर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने युवा और महिला मतदाताओं से मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की है। आज जयपुर में संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि राज्य में 21 लाख 90 हजार से अधिक मतदाता पहली बार मतदान में शामिल होंगे। मतदान के लिए 51 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं इनमें से अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। आधे मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो सौ मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मचारी सेवा देंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक हजार छह सौ मतदान केंद्रों पर युवा कर्मचारी तथा अन्य एक हजार छह सौ मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारियों की भर्ती की जायेगी। सोशल मीडिया से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे राजनीतिक दलों से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें।
Related posts
IPO और शेयर बाजार में अक्सर सुनाई देने वाला ग्रे मार्केट आखिर क्या होता है, और निवेशकों के लिए इसका महत्व क्यों माना जाता है?
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में ग्रे...
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी राजनीतिक सक्रियता और मनोरंजन जगत में बढ़ती मौजूदगी के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा और...
पटना में खान सर और संजय कुमार झा की मुलाकात के बाद चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस बैठक को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार की...