जम्मू-कश्मीर में पुलिस की विशेष जांच दल ने किश्तवाड़ जिले में पाकिस्तान आधारित चार आतंकवादियों के घरों में छापेमारी की

जम्मू-कश्मीर में पुलिस की विशेष जांच दल ने किश्तवाड़ जिले में पाकिस्तान आधारित चार आतंकवादियों के घरों में छापेमारी की

जम्मू-कश्मीर में पुलिस की विशेष जांच इकाई ने किश्तवाड़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पाकिस्तान आधारित चार आतंकवादियों के घरों में आज छापेमारी की। हमारे जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामले में जम्मू के राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के विशेष न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद पाड्डर, केश्वान और थकराई क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इससे पहले 18 मई को जिले के तीन संदिग्धों के अलावा विशेष जांच इकाई ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से संबंध रखने वाले पांच आतंकवादियों के घरों में छापेमारी की।

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल ने कहा कि तलाशी अभियान में मिले सबूतों का इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी गतिविधि और आतंकी गतिविधि में लिप्त इन आतंकवादियों की भूमिका में किया जायेगा। जम्मू में विशेष अन्वेषण अभिकरण न्यायालय ने 26 अप्रैल को सीमापार से संचालित होने वाले किश्तवाड़ के 23 आतंकवादियों के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया। इससे पहले जिले के 13 आतंकवादियों के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इस अवधि के दौरान किश्तवाड़ के 36 लोग आतंकी गुट से जुडने के बाद पाकिस्तान चले गये। इसके बाद जांच के दौरान आतंकी गतिविधियों में इनकी संलिप्तता उजागर होने के बाद इन लोगों के विरूद्ध दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Related posts

Leave a Comment