रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि रूस अपनी संप्रभुता और आध्यात्मिक मूल्यों की रक्षा कर रहा है। उन्होंने यह बात यूक्रेन के इलाक़ों को रूस में मिलाए जाने के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक वीडियो संदेश में कही। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस में मिलाए गए यूक्रेनी इलाक़ों में बड़े पैमाने पर विकास कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का पूरा ध्यान रखते हुए ही यूक्रेन के इलाक़ों का रूस में विलय किया गया है। राष्ट्रपति पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन के दोनेत्स्क, लुहांस्क और ज़ोपोरिज़िया और खेरसॉन इलाक़ों ने इस महीने के शुरू में, एक बार फिर इच्छा व्यक्त की थी कि उन्हें स्थानीय चुनावों में शामिल किया जाए। रूस ने चुनाव के लिए इन इलाक़ों में अधिकारियों की नियुक्ति भी की थी। संयुक्त राष्ट्र और यूक्रेन के मित्र देशों ने इसकी निन्दा की थी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...