देश के कई हिस्सों में लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिहार में बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 26 लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को तत्काल चार-चार लाख रुपये देने के निर्देश दिए हैं।
राजस्थान में जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, सिरोही, पाली, चित्तौडगढ़, जालौर, नागौर और अन्य जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। सड़क संपर्क और रेलवे यातायात बाधित हैं। जोधपुर में चार बच्चों की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई।
