मेजबान वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीसरा और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज पोर्ट आफ स्पेन के क्वीन्स पार्क ओवल में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे शुरू होगा। तीन मैचों की श्रृंखला में भारत दो-शून्य से आगे है।
भारत ने रविवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में वेस्टइंडीज को लगातार 12वीं बार पराजित कर विश्व रिकार्ड बनाया।