विश्व में नववर्ष समारोहों का उत्साह कोविड महामारी के बीच फीका रहा। ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी के साथ वर्ष 2022 का स्वागत हुआ लेकिन लोगों की मौजूदगी काफी कम रही।
न्यूजीलैंड में ऑकलैंड में स्काई टावर और हार्बर ब्रिज में रोशनी की गई।
ताइवान ने ताईपेई स्काईलाइन पर आतिशबाजी और रोशनियों से नये साल का स्वागत किया।
जापान में तोक्यो में लोगों ने पांडा म्योजिन मठ में नववर्ष पर प्रार्थना की। थाईलैंड में बैंकॉक में चाओ फ्राया नदी पर आतिशबाजी की गई।
ब्रिटेन में लंदन में कोविड महामारी के बीच लगातार दूसरे वर्ष नये साल के समारोह नहीं हुए, लेकिन लंदन आई कल रात जगमगाता रहा।
फ्रांस में, मर्सले अस्पताल में नर्सों ने कोविड देखभाल ईकाई से थोड़ी राहत लेते हुए केक काट कर नव वर्ष का स्वागत किया।
रूस में मॉस्कों में सेंट बासिल कैथेड्रल और क्रेमलिन में आधी रात को आतिशबाजी की गई, लेकिन कोविड प्रतिबंधों के कारण रेड स्क्वायर नव वर्ष पर सूना रहा।
श्रीलंका में कोलंबों में आधीरात को आतिशबाजी हुई।