भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी तीनों प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में धवन ने कहा कि वे क्रिकेट की अनगिनत यादें अपने साथ ले जा रहे हैं। उन्होंने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। शिखर धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच दिसम्बर 2022 में बांग्लादेश के साथ खेला था। शिखर धवन ने 2010 से 2022 तक 34 टेस्ट, 167 एकदिवसीय और 68 ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। धवन ने बताया कि वे घरेलू क्रिकेट से भी सन्यास ले रहे हैं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...