एयर इंडिया ने तल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली अपनी उडानें चौदह अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में एयर लाइन ने बताया कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनजर तल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली उसकी उडानें शनिवार तक निलंबित रहेंगी। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह उन यात्रियों की हर संभव सहायता करेगा जिन्होंने इस दौरान किसी भी उडान बुकिंग की पुष्टि की है। हमास आतंकवादियों ने कल इस्राइल पर हमला किया था और तब से दोनों ही पक्षों में संघर्ष चल रहा है जिसमें सैंकडों लोग मारे जा चुके हैं।
Related posts
जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में एक...
IPO और शेयर बाजार में अक्सर सुनाई देने वाला ग्रे मार्केट आखिर क्या होता है, और निवेशकों के लिए इसका महत्व क्यों माना जाता है?
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में ग्रे...
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी राजनीतिक सक्रियता और मनोरंजन जगत में बढ़ती मौजूदगी के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा और...