इजराइल: एयर इंडिया ने तल अवीव जाने और वहां से आने वाली अपनी उडानें चौदह अक्‍टूबर तक रद्द की

एयर इंडिया ने तल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली अपनी उडानें चौदह अक्‍टूबर तक रद्द कर दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में एयर लाइन ने बताया कि यात्रियों और चालक दल के सदस्‍यों की सुरक्षा के मद्देनजर तल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली उसकी उडानें शनिवार तक निलं‍बित रहेंगी। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह उन यात्रियों की हर संभव सहायता करेगा जिन्‍होंने इस दौरान किसी भी उडान बुकिंग की पुष्टि की है। हमास आतंकवादियों ने कल इस्राइल पर हमला किया था और तब से दोनों ही पक्षों में संघर्ष चल रहा है जिसमें सैंकडों लोग मारे जा चुके हैं।

IMPORTANT ANNOUNCEMENT:

Our flights to and from Tel Aviv will remain suspended till 14th October, 2023, for the safety of our passengers and crew. Air India will extend all possible support to passengers who have confirmed bookings on any flight during this period.

— Air India (@airindia) October 8, 2023

Related posts

Leave a Comment