आज विश्व पृथ्वी दिवस है। पर्यावरण तथा पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। 1970 में पहली बार अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया। अब यह वैश्विक अभियान में बदल चुका है, जिसमें लाखों लोग पर्यावरण सुरक्षा के समर्थन में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
प्रधानमंत्री ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर हमारी धरती को बेहतर बनाने के लिए काम करने वालों के प्रयासों की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर हमारी धरती को बेहतर बनाने के लिए काम करने वालों के प्रयासों की सराहना की है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा: “पृथ्वी दिवस पर, मैं उन सभी की सराहना करता हूं जो हमारी धरती को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भारत प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने की हमारी संस्कृति के अनुरूप सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”