प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा: “अक्षय तृतीया की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि दान-पुण्य और मांगलिक कार्य के शुभारंभ की परंपरा से जुड़ा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।”

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो।”

Related posts

Leave a Comment