भारत में पिछले 24 घंटों में 12,193 नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीजों की संख्या 67,556 है। सक्रिय मामलों की दर 0.15 प्रतिशत है, स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.66 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 10,765 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,42,83,021 है।
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ (95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 5,602 टीके लगाए गए।
अब तक 92.52 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 1,97,477 जांच की गई।