देश में वर्ष 2023 के नवंबर महीने में औद्यौगिक उत्पादन में दो दशमलव चार प्रतिशत की वृद्धि हुई। इससे पिछले वर्ष 2022 में इसी अवधी में यह दर सात दशमलव छह प्रतिशत दर्ज हुई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग के आंकडों के अनुसार नवंबर 2023 में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर एक दशमलव दो प्रतिशत रही। खनन क्षेत्र में छह दशमलव आठ प्रतिशत उत्पादन बढा जबकि ऊर्जा क्षेत्र में वृद्धि दर पांच दशमलव आठ प्रतिशत दर्ज हुई।
देश में वर्ष 2023 के नवंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि