आज महान वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्‍मानित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 7वीं पुण्यतिथि है

आज महान वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्‍मानित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 7वीं पुण्यतिथि है

पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्‍मानित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की आज 7वीं पुण्यतिथि है। मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ कलाम को सर्वश्रेष्‍ठ शिक्षकों में याद किया जाता है। उन्होंने भारत के रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गृहमंत्री अमित शाह ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ कलाम का पूरा जीवन भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि डॉ कलाम ने अपने ज्ञान और सादगी से देश के युवाओं को प्रेरित किया। अमित शाह ने कहा कि डॉ कलाम के विचार और आदर्श हमेशा देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि डॉ कलाम ज्ञान, विनम्रता और भविष्य दृष्टा थे। उन्होंने कहा कि डॉ कलाम ने देश को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अद्वितीय योगदान दिया।

Related posts

Leave a Comment