असम में, माओवादी तिंगराज ओरांग ने अपर पुलिस महानिदेशक-विशेष शाखा हिरेन चंद्र नाथ के समक्ष आज गुवाहाटी में आत्मसमर्पण कर दिया। वह सीपीआई-माओवादी की असम स्टेट आर्गेनाइजिंग कमिटी का संयोजक है। इसका गठन वर्ष 2017 में झारखंड ओडिसा सीमा पर इस्टर्न रिजनल ब्यूरो की बैठक में हुआ था। ओरांग, बराक एंड ब्रह्मपुत्र वेली जोनल कमिटी का महासचिव भी है। ओरांग को वर्ष 2011 में ओडिसा के राउरकेला में दो अन्य माओवादियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
असम: माओवादी तिंगराज ओरांग ने आत्मसमर्पण किया
