नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दिया

पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को अपना त्‍यागपत्र भेज दिया है। ट्विटर पर पोस्‍ट किए गए इस पत्र में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वे पंजाब के भविष्‍य और उसके कल्‍याण के एजेंडे पर कोई समझौता नहीं कर सकते है। बताया जाता है कि सिद्धू, मंत्रिमंडल विस्‍तार में उनकी पसंद के विधायकों को स्‍थान न दिए जाने सहित, हाल के घटनाक्रम से नाखुश थे। सिद्धू ने कहा कि वे प्रदेश अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे रहे हैं लेकिन पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment