महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल रात बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 25 रन से हरा दिया। गुजरात जायंट्स एकमात्र टीम है, जिसे अभी तक कोई जीत नहीं मिली है। आज बैंगलुरु में यूपी वॉरियर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स से होगा। यह मैच शाम साढे सात बजे शुरू होगा।
महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 25 रन से हराया