नेपाल में नेपाल में गंडक नदी के जलभराव क्षेत्रों में पिछले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश से उत्तरी बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण जिलों सहित सारण, सिवान और गोपालगंज में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
वाल्मिकी गंडक बैराज से चार लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। गंडक नदी में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है और खतरे के निशान से ऊपर है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
पश्चिमी चम्पारण जिले के लौरिया में अधिकतम 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पटना, गया, नवादा और बेगूसराय जिलों सहित राज्य के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
