कश्मीर घाटी में जारी अमरनाथ यात्रा में इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या पिछले वर्ष के आंकड़े को पार गयी है। कल नौ हजार एक सौ 50 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। अब तक दर्शन करने वालों की कुल संख्या तीन लाख 69 हजार दो सौ 88 हो गई है। पिछले वर्ष इस समय तक दर्शन करने वालों की संख्या तीन लाख 65 हजार सात सौ 21 थी। यह वृद्धि काफी महत्वपूर्ण है।
अमरनाथ यात्रा की सफलता का श्रेय मुख्य रूप से प्रशासन के प्रबंधों को जाता है। इस वर्ष श्रद्धालुओं में विदेशी यात्रियों की संख्या भी काफी बढ़ी है।
अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का ताजा जत्था श्रीनगर के पंथा चौक आधार शिविर से बालटाल और पहलगाम मार्गों से पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ।