उत्‍तर प्रदेश सरकार आज से निर्धनों और प्रवासी कामगारों को तीन महीने के लिए नि:शुल्‍क राशन आवंटन का कार्य शुरू करेगी

उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लगभग 15 करोड़ लोगों को आज से निशुल्क राशन वितरित कार्य शुरू करेगी। इसके अंतर्गत राज्य सरकार जुलाई और अगस्त महीने के लिए पांच किलो अनाज मुफ्त उपलब्ध कराएगी। सरकार राज्य के लगभग 80 हजार राशन की दुकानों से अंत्योदय और पात्र परिवारों के राशन कार्ड धारकों को तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल वितरित करेगी।

राशन वितरण का काम इस महीने के अंत तक होगा। सरकार लाभार्थियों को कम दाम पर चीनी भी उपलब्ध कराएगी। राशन वितरण का यह कार्य प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले राशन के अलावा होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही घोषणा की है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन वितरण दीपावाली तक जारी रहेगा जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को एक महीने में 10 किलो खाद्यान्न मुफ्त दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment