तेलंगाना सरकार ने आज से लॉकडाउन पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। राज्य में कोविड संक्रमण दर कम होने के कारण यह निर्णय लिया गया। सरकार ने सभी क्षेत्रों को खोलने और सभी पाबंदियों को समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने लोगों से कोविड संबंधी उचित नियमों के पालन की अपील की है, जिसमें मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना, बार-बार हाथ धोना और भीड़-भाड़ से दूर रहना शामिल है।
तेलंगाना सरकार ने कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए पूर्ण रूप से लॉकडाउन हटाया