बिहार में कुछ प्रतिबंधों के साथ अनलॉक-4 आज से लागू हो गया है। यह छह अगस्त तक जारी रहेगा। संशोधित दिशा-निर्देश के अनुसार विश्वविद्यालय, कॉलेज और तकनीकी संस्थान 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे। 11वीं और 12वीं की कक्षाएं भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित की जायेंगी। शैक्षिक संस्थाओं में ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था जारी रहेगी। अन्य स्कूल और कोचिंग संस्थाएं बंद रहेंगी।
सरकारी और प्राईवेट कार्यालायों में शत-प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिये गये हैं। दुकानें और व्यपारिक प्रतिष्ठान वैकल्पिक आधार पर शाम सात बजे तक खुलेंगे। रात का कर्फ्यू शाम नौ बजे से अगले दिन प्रात: पांच बजे तक जारी रहेगा।