असम में 7 जिलों को अगले आदेश तक पूरी तरह से नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया गया

असम सरकार ने कोविड के प्रसार पर नियंत्रण पाने के लिए नये दिशा-निदेर्श जारी किए हैं। गुवाहाटी में संवाददाताओं से बातचीत में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता ने बताया कि सात जिलों को अगले आदेश तक पूरी तरह से कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। ये जिले हैं गोवालपारा, गोलाघाट, जोरहाट, शोणितपुर, बिस्वनाथ, मोरीगांव और लखीमपुर।

दूसरी तरफ 16 जिलों में दोपहर बाद दो बजे से सवेरे पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

Related posts

Leave a Comment