बिहार में अनलॉक तीन को कुछ प्रतिबंधों के साथ दो सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया

बिहार सरकार ने राज्‍य में अनलॉक तीन को कुछ प्रतिबंधों के साथ दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। यह 23 जून से 6 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। यह फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई संकट प्रबंधन समूह की बैठक में लिया गया।

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। 23 जून से 6 जुलाई तक सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे, दुकानें 7 बजे संध्या तक खुलेगी, रात्रि कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। (1/2)

— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 21, 2021

संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार सरकारी और निजी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे। दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शाम सात बजे तक खुले रहेंगे। रात्रि कर्फ्यू रात नौ बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। पार्क और उद्यान सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे। शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा।

(2/2) पार्क एवं उद्यान 6 बजे सुबह से 12 बजे दिन तक खुलेंगे। अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 21, 2021

Related posts

Leave a Comment