राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की शिकायतों की जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया

कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा की शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित की है। सात सदस्यीय इस समिति की अध्यक्षता आयोग के सदस्य राजीव जैन करेंगे। समिति राज्य में चुनाव के बाद की हिंसा के सभी मामलों की जांच करेगी, जिनकी शिकायतें पहले ही मिल चुकी हैं या जो आयोग को प्राप्त हो सकती हैं।

एक बयान में आयोग ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके मामलों की जांच की जाएगी और समिति वर्तमान स्थिति के बारे में उच्च न्यायालय को एक विस्‍तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा और लोगों में विश्वास बहाली सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगा ताकि वे शांति से अपने घरों में रह सकते है। समिति प्रथम दृष्टया अपराध के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और इस मुद्दे पर सोची-समझी चुप्पी बनाए रखने वाले अधिकारियों को भी इंगित करेगी।

Related posts

Leave a Comment